शिक्षामित्रों ने समस्याओं के समाधान के लिए कैबिनेट मंत्री से की मुलाकात

बरेली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश संगठन मंत्री कौशल कुमार सिंह ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से मिलकर शिक्षामित्रो के मानदेय बढ़ोतरी के शासनादेश पर सीएम योगी को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही शिक्षामित्रों ने स्वास्थ्य लाभ देने के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा और स्थानांतरण (मूल विद्यालय वापसी) जैसी समस्याओं से अवगत कराया। संगठन ने मांग की कि इसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे शिक्षामित्रों को समय पर उपचार मिल सके। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर समाधान का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *