शराब बापस का विरोध करने पर सेल्समैन के साथ की हाथापाई

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। खरीदी शराब बापस मना करने पर कई युवकों ने सेल्समैन के साथ मारपीट की। सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश भी दी है लेकिन वह घर से फरार है। थाना क्षेत्र के गांव कुरतरा निवासी राकेश कुमार धनेटा फाटक पर मौजूद अंग्रेजी शराब की भट्टी पर सेल्समैन है। उन्होंने बताया मंगलवार दोपहर के बाद करीब चार लड़के शराब खरीदकर ले गए। आधे घंटे के बाद वापस करने आए।खरीददारी सरकारी मशीन स्कैनिंग से होने के कारण उन्होंने वापस करने से मना कर दिया। जिस पर वह गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर हाथापाई पर उतारू हो गए। पड़ोसियों ने सेल्समैन को बचाया तभी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित सेल्समैन की सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। शाम के समय पीड़ित सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया देर शाम सेल्समैन की तहरीर पर जांच की जा रही है। आरोपी लड़कों के घर दबिश दी गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *