शराब की दुकान किसी हाल मे नही खुलने देंगे, आंदोलन जारी, लक्ष्मीनगर की महिलाओं ने खत्म किया धरना

बरेली। शहर के मेगा सिटी अपार्टमेंट के सामने सैनिक कालोनी गली नंबर चार मे शराब की दुकान शिफ्ट किए जाने के विरोध में चिलचिलाती धूप मे तीसरे दिन भी लोगों को आंदोलन जारी रहा। दुकान के सामने बुजुर्ग से लेकर महिलाएं सक्रिय भूमिका मे नजर आई। तीन दिन से चल रहे इस आंदोलन का आश्वासन के अलावा काेई नतीजा निकल कर नही आया है। कालोनी वासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर शराब की दुकान खुलने नही देंगे। चाहें इसके लिए आंदोलन अनिश्चितकालीन के लिए करना पड़े। आपको बतातें चलें तीन दिन पहले सैनिक कॉलोनी गली नंबर चार के छोर पर बने लॉन में गारमेंट शोरूम खोलने के नाम पर रविवार आधी रात के बाद गाड़ियों मे शराब लाकर रख दी गई। सुबह दुकानदार ने शटर हटाया तो पता लगा कि संजयनगर के लक्ष्मी नगर से हटाई गई शराब दुकान चुपचाप यहां शिफ्ट की जा रही है। इसकी भनक लगते ही इलाके के लोगों मे आक्रोश फैल गया। इसके बाद लोगों ने शराब की दुकान के खिलाफ तंबू लगा लिया और धरने पर बैठ गए। डीएम से लेकर संबंधित विभाग को अवगत कराने के बाद भी कोई नतीजा निकल कर नही आया है। लोगों का कहना है कि उन्हें आश्वासन दिया गया था कि बुधवार को दुकान खाली करा दी जाएगी। लेकिन ऐसा हुआ नही। जिस कारण लोगों में काफी गुस्सा है। आरोप है कि धरना स्थल के पास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस लगाई गई थी वह भी हटा दी गई है। संजय नगर के लक्ष्मी नगर मे जिस स्थान पर दुकान थी। वहां के लोगों को अंदेशा था कि शराब की दुकान कही दोबारा न खुल जाए। इसलिए वहां की महिलाएं भी मंगलवार को धरने पर बैठ गई थी। फिलहाल इन लोगों को आश्वासन दिया गया है कि 12 दिन के अंदर उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा जिसके बाद लक्ष्मी नगर की महिलाओं ने धरना खत्म कर दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *