वाराणसी मे बहेड़ी के युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार मे मचा कोहराम

बहेड़ी, बरेली। जनपद के थाना बहेड़ी क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी 21 वर्षीय अयाज ने वाराणसी मे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार अयाज पुत्र इकरार वाराणसी में अपने साथियों के साथ पीवीसी फिटिंग का काम करता था। परिजनों ने बताया कि घटना वाली रात उसके साथ काम करने वाले युवक मकान की छत पर सो रहे थे, जबकि अयाज नीचे कमरे में अकेला था। बुधवार सुबह आठ बजे काफी देर तक अयाज के कमरे का दरवाजा नही खुला, तो उसके साथियों को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा, जहां अयाज का शव कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला। इसके बाद साथियों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को शव बहेड़ी पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों के अनुसार अयाज ने इससे पहले भी हल्द्वानी मे जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। हालांकि, इस बार उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। इसका कारण अभी स्पष्ट नही हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवा बेटे की असमय मौत की खबर से परिवार और मोहल्ले में गहरा शोक है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में तीन भाई और एक बहन है, जिसमें अयाज दूसरे नंबर पर था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहन जांच में जुटी हुई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *