बरेली। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र मे पुरानी रेलवे कॉलोनी में एक युवक फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक का करीब दो साल से पत्नी से विवाद चल रहा था और उस पर मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। सुभाषनगर की राजीव कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बताया कि उनकी पत्नी रीता सिटी रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारी हैं और वे लोग पुरानी रेलवे कॉलोनी स्थित सरकारी क्वार्टर में रहते है। तबीयत खराब होने के कारण सोमवार सुबह वह अस्पताल में भर्ती थे और पत्नी ड्यूटी पर गई हुई थी। इसी दौरान उनके 25 वर्षीय बेटे अभिनव उर्फ अमन ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि अभिनव की शादी वर्ष 2020 मे 84 घंटा मंदिर के पास रहने वाली आंचल से हुई थी। करीब दो साल से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और आंचल ने अभिनव व उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी उसे प्रताड़ित कर 10 लाख रुपये व मकान की मांग कर रही थी। इस वजह से वह तनाव में रहता था। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।।
बरेली से कपिल यादव
