योगिता शर्मा को दसवीं में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर किया गया प्रोत्साहित

उड़ान: शैक्षिक, सांस्कृतिक, सामाजिक समिति ने किया दसवीं की मेधावी टॉपर बच्ची का सम्मान

बरेली। श्रीराम स्वरूप इंटर कॉलेज की दसवीं कक्षा की छात्रा योगिता शर्मा ने परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बरेली का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि पर उड़ान: शैक्षिक, सांस्कृतिक, सामाजिक समिति ने मेधावी टॉपर बच्ची योगिता का शॉल ओढ़ाकर, प्रमाणपत्र व ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार देकर छात्रा को प्रोत्साहित किया। योगिता शर्मा शिक्षक जय प्रकाश शर्मा और प्रोफेसर एन एल शर्मा सर स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र मटिया नगला फरीदपुर बरेली की शिक्षिका प्रीति की बेटी है। योगिता ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। डॉ अमित शर्मा, शुभ्रा शर्मा, बॉबी, वैष्णवी, प्रज्ञन्य, कॉलेज प्रबंधक सुधीर यादव, प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह एवं शिक्षकगण भरत कुमार, सतेन्द्र आर्या, सौरभ कुमार, सीरी फात्मा, विपिन यादव, मुकेश राजपूत और परिजनों ने योगिता को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *