प्रश्नपत्र ने अभ्यर्थियों की राह की आसान, 77 प्रतिशत रहे उपस्थित

बरेली। जनपद मे दूसरे दिन रविवार को भी 19 केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। आसान प्रश्नपत्र ने अभ्यर्थियों की राह आसान कर दी। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा ठीक से हुई। उनको चयन की उम्मीद बढ़ गई है। परीक्षा में दूसरे दिन 77 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित और 23 प्रतिशत अनुपस्थित रहे। दूसरे दिन परीक्षा के लिए कृत 17474 अभ्यर्थियों में से 13524 उपस्थित और 3950 अनुपस्थित रहे। परीक्षा पहली पाली मे सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली मे तीन से पांच बजे के बीच हुई। पहली पाली में परीक्षा में 8,736 पंजीकृत थे, जिसमें 6,719 उपस्थित और 2,017 अनुपस्थित थे। दूसरी पाली में पंजीकृत 8,738 अभ्यर्थियों में 6,805 उपस्थित नौर 1933 अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थी पहुंच गए। सभी को सघन चेकिंग और बायोमेट्रिक के बाद ही प्रवेश दिया। परीक्षा के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी चेकिंग करते रहे। बरेली कालेज मे पहली पाली की परीक्षा छुटने से पहले ही दूसरी पाली को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी पहुंच गए। पश्चिमी गेट बंद होने के बावजूद अभ्यर्थी और उनके अभिभावक खड़े हो गए। परीक्ष छूटने के बाद जैसे ही अभ्यर्थी कालेज परिसर से बाहर निकलने को हुए तो गेट पर खड़े अभ्यर्थी की हरे इसलिए काफी परेशानी हुई। कुछ अभ्यर्थियों ने समय से पहले प्रवेश का प्रयास किया लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें प्रवेश नही करने दिया। केंद्र से परीक्षा देकर आए अभ्यर्थियों के चेहरे पर मुस्कान दिख रही थी। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र आसान था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *