योग दिवस पर विधायक और ईओ ने किया योगाभ्यास

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी मे शनिवार को सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा और अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने नगरवासियों के साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन और सकारात्मक सोच का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि योग केवल शारीरिक फिटनेस का साधन नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का भी स्रोत है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन जीने में मदद करता है। विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, ओवेन्द्र चौहान, गौरव मिश्रा, केपी राणा सहित नगर पंचायत के कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। वही कस्बे के यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज समेत निजी विद्यालयों व सरकारी विद्यालयों मे छात्र-छात्राओं ने योग किया। ब्लॉक मुख्यालय पर समस्त सचिव एवं ब्लॉक स्टाफ, थाना परिसर समेत नगर पंचायत कार्यालय मे योगासन हुआ। इस अवसर पर दिनेश पांडे, रमन जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र यादव, संदीप गुप्ता, इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार, चैयरमैन इमराना बेगम सहित ग्रामीण मौजूद रहे। वही फतेहगंज पश्चिमी के साढ़े तीन साल के बच्चे मेधांश यादव ने योगा करके योग प्रति जागरूक किया। सिर्फ योग दिवस पर ही नहीं, रोज करें योगा : बरेली। जनपद मे रहने वाली शिक्षिका लवी शर्मा जो कई सालों से योगा करती आ रही है। योग में परास्नातक व क्रिएटिक्स पब्लिक स्कूल में फिजिकल एजुकेशन की शिक्षिका ने उन्होंने इस 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऐसे योग टिप्स दिए है। जो सभी लोगों के लिए बेहद लाभदायक होंगे। लवी शर्मा ने बताया कि योग का जन्मदाता भारत ही है, इसके साथ योग को केवल योग दिवस पर ही नही बल्कि हर रोज करना चाहिए। मैं नियमित रूप से कार्यशालाओं और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती हूं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *