मरम्मत कार्य के चलते भिटौरा रेलवे फाटक तीन दिन रहेगा बंद

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। भिटौरा यार्ड और धनेटा रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित रेलवे फाटक संख्या 371 मरम्मत कार्य के चलते तीन से छह जुलाई तक बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन ने इस संबंध में सूचना जारी कर आमजन से सहयोग की अपील की है। यातायात बाधित होने के कारण रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों और क्षेत्रवासियों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है। इस अवधि मे भिटौरा रेलवे फाटक से गुजरने वाले वाहनों को रेलवे फाटक संख्या 372 से निकाला जाएगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर के अनुसार, किलोमीटर संख्या 1326/28-30 पर स्थित भिटौरा फाटक पर मरम्मत कार्य 3 जुलाई 2026 को सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। यह कार्य 6 जुलाई 2026 को शाम 6:00 बजे तक चलेगा। इस अवधि में सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों के साथ-साथ पैदल आवागमन भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित अवधि में बंद फाटक की ओर जाने से बचें, ताकि किसी भी असुविधा या दुर्घटना से बचा जा सके। स्थानीय पुलिस को भी ट्रैफिक डायवर्जन में सहयोग के लिए सूचित कर दिया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *