मकान मे चल रहा था देह व्यापार, मकान मालिक और युवती गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र मे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक मकान में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से आरोपी युवक कौशल शर्मा उर्फ पंडित और एक युवती को गिरफ्तार किया। दोनों आपत्तिजनक हालत मे थे। बुधवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस को मंगलवार देर रात ग्रामीणों ने विजौरिया रेलवे स्टेशन के पास एक मकान मे अनैतिक गतिविधियों की जानकारी दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मकान को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान मकान मालिक की पत्नी और एक युवक मौके से भाग गए। इस बीच ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपियों की पिटाई कर दी। पुलिस दोनों आरोपियों को कोतवाली ले आई और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पूछताछ में कौशल शर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी के सहयोग से यह धंधा करता है। वह पूरनपुर, पीलीभीत, बरेली और शाहजहांपुर से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराता था। पुलिस ने कौशल शर्मा के पास से 1200 रुपये और युवती से 700 रुपये नकद के साथ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की है। पुलिस के अनुसार कौशल शर्मा उर्फ पंडित दो माह पहले तमंचे के साथ पकड़े जाने पर जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने अपना पुराना धंधा फिर से शुरू कर दिया था। ग्रामीणों के माध्यम से लगातार उसकी अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। एक माह पहले गांव की कोचिंग से लौट रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना हुई थी। ग्रामीणों ने तब भी इस मकान मे संदिग्ध लोगों के आने-जाने का आरोप लगाया था। इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मकान के पास सड़क पर पुलिस की ड्यूटी लगाई थी। इससे दिन के समय ऐसी घटनाएं कम हो गई थी। इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से देह व्यापार चलाने वाले आरोपी और युवती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।।

बरेली से  कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *