भमोरा, बरेली। जनपद की थाना भमोरा क्षेत्र मे जमीनी रंजिश को लेकर किसान की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग मृतक के भाई सहित दो लोग घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया और घंटों शव मौके से नही उठाने दिया। पुलिस ने हत्याकांड को लेकर 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तीन को हिरासत मे लिया है। गांव भीकमपुर निवासी धर्मपाल सिंह यादव ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह अपने बड़े भाई 48 वर्षीय कल्यान सिंह के साथ शौच के लिए नदी किनारे गए थे। घात लगाकर बैठे गांव मे ही रहने वाले फुफेरे भाई जीराज व सुनील ने अपने साथी फूल सिंह, सतेन्द्र, दीपक, नरवीर व जोगेन्द्र ने उन्हें घेर लिया। फूल सिंह और जीराज ने उन पर फायर कर दिया जो उनके सीने मे लगा। वह गिरे तो आरोपियों ने मौत होने तक राइफल की बटों से उन्हें पीटा। वह अपने भाई को बचाने दौड़े तो आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। परिजन की सूचना पर सीओ नितिन और इंस्पेक्टर पवन सिंह मौके पर पहुंचे। मगर वे लोग विधायक को बुलाने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। बमुकिश्ल तीन घंटे बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा जा सका। मौके पर पहुंची एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। धर्मपाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपी हिरासत में ले लिए। वही जोगेंद्र भी घायल अवस्था मे थाने पहुंचा। जिसके कंधे से गोली आरपार हुई थी। उसने धर्मपाल पक्ष पर गोली मारने का आरोप लगाया पर पुलिस इसे संदिग्ध बता रही है।।
बरेली से कपिल यादव
