प्यार मे धर्मांतरण कर चुके युवक का फंदे से लटका मिला शव

कैंट, बरेली। जनपद के थाना कैंट क्षेत्र मे धर्मांतरण कर इस्लाम ग्रहण करने वाले युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से रामपुर के रहने वाला विनय युवती के प्यार मे इमरान बन गया था। आपस मे विवाद के चलते पत्नी मायके चली गयी तो पीछे से उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बारादरी के जोगीनवादा निवासी इमरान उर्फ विनय नकटिया स्थित मीट फैक्ट्री के पास किराये के मकान मे रहकर रिक्शा चलाता था। करीब पांच साल पहले उसने थाना बिथरी चैनपुर के गांव बिचपुरी की समुदाय विशेष की युवती मुस्कान से लव मैरिज के बाद धर्म परिवर्तन कर लिया था। दोनों के दो बच्चे भी है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात घर नही लौटने पर शनिवार सुबह इमरान उर्फ विनय का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने मुस्कान को पीटकर घायल कर दिया। जिसके बाद वह मायके चली गई थी। शनिवार की रात करीब साढ़े 12 बजे मुस्कान ने उसे फोन किया लेकिन कॉल रिसीव न होने पर वह अपने परिजन के साथ मौके पर पहुंची। मकान का मुख्य दरवाजा बंद मिलने पर उसके भाई जाहिद ने गेट के ऊपर से कूदकर अंदर जाकर कुंडी खोली। इसके बाद कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो इमरान उर्फ विनय का शव छत के कुंडे से रस्सी और चुन्नी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम हाउस पर मुस्कान की मां ने बताया कि उसकी बेटी से शादी के बाद इमरान ने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर लिया था। वह उसे अम्मी कहता था। घटना की रात उसने अपनी मां को फोन किया था और उनसे माफी मांग रहा था। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है। इस मामले मे कोई तहरीर नही दी गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *