बीएसए से मिले शिक्षामित्र नेता, प्रभारी मंत्री का किया स्वागत, सीएम के जन्मदिन पर पौधारोपण करेंगे शिक्षामित्र

बरेली। शिक्षामित्रों की लंबे समय से लंबित समस्याओं को लेकर गुरुवार को प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश संगठन मंत्री कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ विनीता से मिलकर मुलाकात की। इस दौरान शिक्षामित्रों ने मूल विद्यालयों पर वापसी, समय से मानदेय को लेकर, ब्लाकों पर बीईओ के साथ शिक्षामित्रो की एक समन्वय बैठक के साथ अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। प्रदेश संगठन मंत्री कौशल कुमार सिंह ने बताया कि कल सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर शिक्षामित्र पौधारोपण भी करेगा। जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने कहा कि बीएसए से वार्ता के दौरान मूल विद्यालय पर वापसी का मुद्दा प्रमुख रूप से रखा गया जो लंबित है। उन्होंने कहा कि बीएसए डॉ विनीता ने आश्वासन दिया कि नए शैक्षिक सत्र सभी शिक्षामित्रों का स्थानांतरण एवं ज्वाइनिंग प्रक्रिया पूर्ण करा दी जाएगी। इसके साथ ही समय से मानदेय और ब्लॉक पर बीईओ के साथ शिक्षामित्र संघ के ब्लॉक के पदाधिकारी के साथ बैठक करने के संबंध मे भी अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही गई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने सर्किट हाउस पहुंचकर बरेली के दोबारा प्रभारी मंत्री बनकर बरेली आगमन पर सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री कौशल कुमार सिंह, कुमुद केशव पांडे, देवपाल, अरविंद गंगवार, निर्दोष सिंह चौहान आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *