बहू ने पीटा तो सास ने खाया जहर, जिला अस्पताल मे भर्ती, पिटाई का वीडियो वायरल

बरेली। जनपद के थाना किला क्षेत्र के मलूकपुर मे घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। बेटे और बहू की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर 58 वर्षीय अनुपम रस्तोगी ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जिला अस्पताल में अनुपम के पति राजीव रस्तोगी ने जानकारी दी कि उनका छोटे बेटा और बहू मकान पर कब्जा करना चाहते है। इस बात को लेकर आए दिन घर में विवाद होता रहता था। आरोप है कि कई बार बेटे और बहू ने उनके साथ मारपीट भी की, जिसकी शिकायत किला थाने में की गई थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नही हुई। बुधवार को एक बार फिर विवाद बढ़ गया। झगड़े के दौरान बहू ने अनुपम रस्तोगी की पिटाई कर दी। इससे आहत होकर अनुपम रस्तोगी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति और छोटी बेटी उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इधर, बहू द्वारा अनुपम रस्तोगी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पति राजीव रस्तोगी की शिकायत और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी पुत्र और बहू के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *