बरेली। अवैध संबंधों को लेकर हुई लड़ाई के चलते फौजी की पत्नी ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र मे रहने वाली युवती की शादी शाहजहांपुर मे खुदागंज निवासी युवक से हुई थी। युवक सेना मे कार्यरत है और इन दिनों कश्मीर के गुलमर्ग इलाके में तैनात है। उसकी पांच वर्षीय आर्मी पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। जिसके चलते पत्नी उसके साथ कैंट के गांव कांधरपुर मे किराये पर रहती थी। गुरुवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे बच्ची ने मकान मालकिन को जाकर बताया कि मम्मी जवाब नही दे रही है। इस पर वह ऊपर पहुंची तो महिला का शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। मकान मालकिन के बेटे ने इसकी सूचना पुलिस और महिला के पति को दी। जानकारी मिलते ही कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि मृतका के पति से बात की गई तो उसने बताया कि साल भर पहले तक मणिपुर में तैनाती के दौरान उनका परिवार कैंट के सरकारी आवास में रहता था। फिर कश्मीर में तैनाती होने के बाद दीपावली पर वे लोग कैंट के कांधरपुर में किराये पर रहने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी के किसी से प्रेम संबंध थे। इसको लेकर अपराह्न करीब चार बजे उनकी अपनी पत्नी और सास से बात हुई थी। तीनों कांफ्रेंस कॉल पर थे और इसी दौरान पत्नी ने नाराज होकर फोन काट दिया। उन्होंने कई बार कॉल किया लेकिन रिसीव नहीं हुई और फिर कुछ देर बाद खुदकुशी की सूचना मिली।।
बरेली ब्यूरो :- कपिल यादव
