बरेली। वकील को एक महिला ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और दोस्ती कर ली। फिर सुनहरे भविष्य का सपना दिखाया और शेयर व क्रिप्टो करेंसी मे उसके 15.45 लाख रुपये लगवा दिए। बाद मे महिला ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया तो पता लगा कि वह ठगी का शिकार हो चुके हैं। साइबर थाने मे मामला दर्ज किया गया है। नवाबगंज क्षेत्र के निवासी अधिवक्ता अजय प्रकाश ने साइबर क्राइम थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि इसी साल मार्च में कोमल अग्रवाल नाम से एक महिला ने उन्हें फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। अजय प्रकाश ने कोमल को फेसबुक से जोड़ लिया। कोमल अग्रवाल ने खुद को अजमेर का निवासी बताया और दोस्ती बढ़ाकर बात करना शुरू कर दिया। उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए क्रिप्टो व शेयर बाजार में निवेश करने पर तगड़े मुनाफे का झांसा दिया। कोमल ने रविंद्र भाटी नाम के युवक से संपर्क करा दिया। कोमल व रविंद्र ने मिलकर धीरे धीरे अजय प्रकाश से 1544930 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद दोनों ने उनका नंबर ब्लॉक कर अपने नंबर बंद कर लिए। जानकारी करने पर पता लगा कि ठगी हो चुकी है। साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।।
बरेली से कपिल यादव
