फील्ड ट्रेनर्स सम्पूर्ण जनगणना प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी: चांदावत

राजस्थान/बाड़मेर- जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकानों का सूचीकरण एवं मकान गणना के प्रशिक्षण के लिए बाड़मेर जिले के 25 फील्ड ट्रेनर्स द्वितीय बैच का बुधवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला परिषद बाडमेर के सभागार में प्रारम्भ हुआ।
इस दौरान जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत ने कहा कि फील्ड ट्रेनर्स पूरी जनगणना प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्हें हर दिशा निर्देश को पूरी तरह समझकर प्रगणकों और सुपरवाइजर्स तक सटीक जानकारी पहुंचानी होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

प्रशिक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी यशार्थ शेखर ने कहा कि फील्ड ट्रेनर अपने पद,अपने अनुभव और अपने विवेक से जनगणना-2027 से संबंधित समस्त दायित्वों का निर्वहन भी पूर्ण निष्ठा, उत्कृष्ठता एवं समयबद्धता से सम्पादित किया जाना सुनिश्चित करें। फील्ड ट्रेनर के द्वितीय बैच के प्रशिक्षण में तहसील बाडमेर, बायतु, बाडमेर ग्रामीण, बाटाडु, चौहटन तथा नगर परिषद बाडमेर एवं नगर पालिका चौहटन के फील्ड ट्रेनर की ओर से भाग लिया जा रहा है l

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में मास्टर ट्रेनर भगवानदास बारूपाल एवं कान सिंह खारा की ओर से जनगणना का परिचय एवं कानूनी पहलू एवं प्रगणक एवं पर्यवेक्षको को प्रशिक्षण की विधि की जानकारी दी गई l साथ ही एचएलबी सीमाओं की जीओ टैगिंग एवं मानचित्र की तैयारी एवं नजरी नक्शा तैयार करने की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई।
आर्थिक एवं साख्यिकी विभाग के उप निदेशक के डॉ के.बी. खंडेलवाल ने बताया कि फिल्ड ट्रेनर्स की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त कर एक मई से 15 मई 2026 तक समस्त चार्ज स्तरो पर प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिला समन्वयक दीपक सिराधना ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम की निगरानी सीएमएमएस पोर्टल में उपलब्ध प्रशिक्षण डैशबोर्ड के माध्यम से की जाएगी, साथ ही सभी स्तरों पर प्रशिक्षण बैच की जमीनी स्तर पर भी निगरानी की जाएगी।प्रतिभागियों से प्रशिक्षण स्थल पर प्रशिक्षण का फीडबैक भी लिया जाएगा। प्रशिक्षण में जिला जनगणना सेल के सहायक सांख्यिकी अधिकारी कैलाश ओझा, जयप्रकाश कुमावत, अविनाश वर्मा, महेश सोनवाल, संगणक विक्रम पन्नू तथा मंयक जोशी उपस्थित रहे।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *