बेज़ुबान पक्षियों के लिए एसडीओ ने लगाये दर्ज़नों परिंडें, प्लास्टिक एकत्र कर किया नष्ट

राजस्थान/बाड़मेर- सेड़वा एसडीओ बद्रीनारायण विश्नोई ने मरुस्थली इलाकों में बेज़ुबान पक्षियों की पीड़ा को समझते हुए उनके लिए पानी के परिंडें लगवाने की पहल की है, एसडीओ ने इसकी शुरुआत अपने उपखण्ड कार्यालय सेड़वा से शुरूआत की। विश्नोई ने बुधवार को अपने कार्यालय में दर्ज़नों पखेरूओ के लिए पानी के परिंडें लगाकर इस कार्य की पहल की।

उन्होंने बताया कि मरुस्थली क्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु में अनेक बेजुबान पक्षियों की प्यास के कारण अकाल मृत्यु हो जाती है । एसडीओ विश्नोई ने ग्रामीणों और युवाओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों के पानी के लिए विभिन्न स्थानों पर परिंडें लगाने चाहिए। जिससे प्रकृति, पर्यावरण और मानव जाति के आपसी संबंधों को और बढ़ावा मिलेगा।

एसडीओ ने उपखंड कार्यालय परिसर की साफ़-सफाई की और सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र कर उसे जला कर नष्ट करवाया ।उपखंड क्षेत्र में एसडीओ विश्नोई की इस पहल की काफ़ी सराहना हो रही है । इस मौके पर श्रवणराम, दिनेश कुमार, दुर्गालाल मीना, वकील अशोक विश्नोई,
अध्यापक हरकेश मीना, मुकेश जाखड़, विकेश यूडीसी, रोहित बघेल सहित अनेक युवा भी मौजूद रहे ।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *