पल्स पोलियो का बड़ा अभियान 28 जून से होगा शुरू

बरेली। पल्स पोलियो टीकाकरण का बड़ा अभियान 28 जून से शुरु होकर छह जुलाई तक चलेगा। डीएम अविनाश सिंह ने इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी अलग-अलग विभागों को सौंपी है। जो कि डोर-टू-डोर जाकर प्रचार-प्रसार करेंगे ही साथ ही बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का काम करेंगे। डीएम ने अधिकारियों के साथ पोलियो टीकाकरण अभियान को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि जागरूकता के लिए नगर निगम के एलईडी बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और रैलियां निकाली जाएं। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि जो परिवार टीके के लिए मना करते हैं उन पर विशेष ध्यान दिया जाए। वहां के स्थानीय और प्रभा‌वशाली लोगों की मदद से पोलियो ड्रॉप पिलाई जाए। साथ ही डीएम ने सभी एसडीएम को तहसील टास्क फोर्स बनाने के निर्देश दिए साथ समितियों को जोड़ने को भी कहा। अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशाओं, शिक्षा विभाग, पंचायती राज, राजस्व, आपूर्ति, अल्पसंख्यक कल्याण और आईसीडीएस विभाग को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। यह भी तय हुआ है कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) शहरी क्षेत्र में 50 और प्रत्येक ब्लॉक में 10-10 पोलियो बूथ गोद लेकर जनजागरूकता अभियान संचालित करेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *