ननदोई की मौत पर विवाहिता ने फंदे से झूलकर दी जान

क्योलड़िया, बरेली। जनपद के थाना क्योलड़िया क्षेत्र सड़क दुर्घटना मे ननदोई की मौत की खबर मिलते ही विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरीदपुर के प्रमोद कुमार बुधवार रात बाइक से अपनी ससुराल वैवाही गांव आ रहे थे। रास्ते मे वह सड़क हादसे का शिकार को गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी खबर उनके साले अनुज कुमार को मिली तो वह जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां प्रमोद कुमार की मौत हो गई। इसकी खबर अनुज कुमार ने अपनी पत्नी रिंकी देवी 27 वर्ष को दी तो वह उदास हो गई। कुछ देर बाद रिंकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *