धनेटा क्रासिंग के पास झांड़ियों मे अज्ञात महिला का शव, नही हुई शिनाख्त

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के धनेटा क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन किनारे झांड़ियों मे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। महिला मुस्लिम बताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा है। महिला की शिनाख्त अभी तक नही हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्टेशन मास्टर रमेश चंद्रा ने बताया दोपहर करीब डेढ़ बजे जन साधारण एक्सप्रेस के गार्ड ने सूचना दी कि धनेटा फाटक के पश्चिम मे अप रेलवे लाइन के किनारे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर भरोसा करके स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने फोर्स के साथ पहुंचकर शब कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान नही हो सकी है। कपड़ों के पहनावे से महिला मुस्लिम लग रही है। पुलिस महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला ने काला पर्दा, काला-सफेद ग्रे रंग का फूलदार कुर्ता, काली सलवार पहन रखी है और पैरों मे बिछिया है। आशंका है कि महिला की मौत ट्रेन से गिरकर हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों व सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *