ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार

भोजीपुरा, बरेली। जनपद के थाना भोजीपुरा क्षेत्र मे एक सड़क हादसे मे बाइक सवार की मौत हो गई। रविवार दोपहर करीब 2 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 44 वर्षीय रियाज अहमद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को कब्जे में ले लिया है जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। यह घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे भोजीपुरा थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, जनक जागीर निवासी ट्रैक्टर चालक धौंराटांडा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सागलपुर निवासी रियाज अहमद की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। पुलिस के अनुसार रियाज अहमद ने हेलमेट नही पहना था। जिसके कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर भोजीपुरा पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। रियाज अहमद को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसआई प्रणव मौर्य ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *