जेठ दशहरा पर श्रद्धालुओं ने रामगंगा मे लगाई आस्था की डुबकी, जगह-जगह पिलाया शरबत

मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी। जेठ दशहरा पर गोरा लोकनाथपुर मे मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे का उद्घोष कर रामगंगा में स्नान किया और दीपक जलाकर प्रसाद चढ़ाया। लोगों ने फल, फूल, काशीफल, वस्त्र, दूध रामगंगा में अर्पित किए और खिचड़ी दान की। बच्चों का मुंडन नदी घाट पर कराया गया। श्रद्धालुओं ने स्नानकर रेत में बैठकर पूड़ी कचौड़ी खाई। प्रधान धर्मेंद्र सिंह एवं मेला कमेटी के बाबूराम तुरैहा, विनोद शर्मा, प्रमोद शर्मा एवं मोहित सक्सेना आदि ने मेला में परिजनों से बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलाया। गोरा लोकनाथ गांव में लेखराज कश्यप आदि ने मेला में जा रहे श्रद्धालुओं को शर्बत पिलाया। कॉलेज मार्केट में रोहित पांडेय ने एवं बिजली घर चौराहा पर लोगों ने श्रद्धालुओं को शर्बत पिलाया। कपूरपुर, सिमरिया, अंबरपुर, मोहम्मदगंज गांवों में भी सैकड़ों लोगों ने गंगा स्नान पर रामगंगा में डुबकी लगाई। वही फतेहगंज पश्चिमी मे गंगा दशहरा पर सोमवार को भोलापुर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से श्रद्धालु गंगा स्नान को घाट पर पहुंचने लगे। आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। मेले में बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं ग्रामीणों ने स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं और राहगीरों को ठंडा शर्बत वितरित किया गया। लोगों ने शर्बत पीकर गर्मी से राहत महसूस की। वही भमोरा, शिवपुरी मे जेठ दशहरा मेले पर कैलाश गिरि घाट पर सोमवार को लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया और दुकानों से खरीदारी भी की। रामगंगा किनारे पंडा लोग अनुष्ठान करते हुए दिखाई दिए। घाट पर चाट, पकौड़ी, जलेबी एवं प्रसाद की दुकानें लगी थीं। कैलाश गिरी आश्रम के अलावा आसपा भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। तेरा सरकार गुरुजी के सानिध्य में शर्बत एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं ने भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया। थानाध्यक्ष विनोद सिंह पूरे दिन सुरक्षा की व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *