जंक्शन पर दो घटनाओं से हड़कंप, ट्रेन से गिरकर फार्मासिस्ट की मौत, महिला का मिला शव

बरेली। जंक्शन बरेली पर सोमवार को हुई दो अलग-अलग घटनाओं ने यात्रियों और रेलवे प्रशासन को झकझोर कर रख दिया। पहली घटना में चलती ट्रेन से गिरकर एक वेटरनरी फार्मासिस्ट की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरी घटना मे प्लेटफॉर्म नंबर चार पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार प्रयागराज निवासी 52 वर्षीय विजय कुमार अपनी पत्नी अंजना सहाय के साथ बरेली के कर्मचारी नगर निवासी अपनी साली वंदना के यहां आए हुए थे। पत्नी अंजना भी बहन के घर आकर काफी खुश थी। मगर सोमवार सुबह वापस लौटते वक्त सारी खुशियां काफूर हो गई। ट्रेन जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पहुंची थी कि अचानक झटका लगा और विजय कुमार अचानक दरवाजे से नीचे जा गिरे और ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनकी पत्नी अंजना ने बताया कि वह शौचालय की बात कहकर गए थे तभी हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। वही दूसरी घटना में प्लेटफॉर्म नंबर चार पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से यात्रियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत बीमारी के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने और मामले की जांच में जुटी हुई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *