गाधीपुरम जन कल्याण सेवा समिति ने हनुमान मंदिर पर श्रृद्धालुओ के बीच किया आम के पन्ने का वितरण

बरेली – गांधीपुरम जन कल्याण सेवा समीति के सभी सम्मानित सदस्यो के द्वारा बड़े मंगलवार के उपलक्ष्य मे हनुमान मंदिर पर आम का पनाह का सुन्दर वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट ने किया।

इस दौरान उन्हे गांधी पुरम क्षेत्र में कई घरों के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही है,जिससे कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है की समस्या से अवगत कराया गया।जिस पर  उन्होने समीति के संरक्षक श्री अनिल सकसेना जी एंव प्रकाश चन्द्र शर्मा जापानी जी के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। समीति ने इस संबंध में एक शिकायती पत्र भी उनको सौंपा। उन्होंने आश्वस्त किया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के शीघ्र एवं स्थायी समाधान हेतु आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान समिति के संरक्षक अनिल सक्सेना, समिति के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, मोहित गुप्ता ,राजीव सक्सेना ,प्रकाश चन्द्र साथ ही क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *