खाई मे मिला लापता शाहजहांपुर के एमआर का शव, बाइक भी बरामद

बिशारतगंज, बरेली। जनपद के थाना बिशारतगंज क्षेत्र के आंवला अलीगंज मार्ग पर गुरुवार की दोपहर एक ढ़ाई बजे लापता एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) का शव खाई में पड़ा मिला। कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक भी पुलिस ने बरामद की। शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल, पुलिस कई पहलुओं में मामले की तस्दीक कर रही है। शाहजहांपुर के पुवायां कस्बा निवासी कौशल (27) एक फार्मा कंपनी मे बतौर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के पद पर कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि बुधवार शाम करीब 5:30 बजे कौशल कंपनी के काम से अपनी बाइक पर दवाइयां लेकर आंवला से अलीगंज के लिए निकला था। जब वह निर्धारित स्थान पर नही पहुंचा और उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ बताने लगा। देर रात तक कौशल नही लौटा तब परिजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने कौशल के दोस्तों, नजदीकी रिश्तेदारों के यहां संपर्क किया। बावजूद इसके उसका कहीं भी सुराग नही लगा। जिसके बाद परिजनों ने नजदीकी थाने मे लिखित शिकायत देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। गुरुवार को खोजबीन के दौरान मानपुर चौराहे से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खाई में युवक की बाइक और शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद बिशारतगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव और बाइक को बाहर निकाला। थाना प्रभारी नरेश कश्यप ने बताया कि प्रथम दृष्टया में किसी दुर्घटना मे एमआर की मौत हो गई। शरीर पर ऐसे कोई निशान नही मिले है। जिससे हत्या की पुष्टि हो। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। उन्होंने बताया कि अभी तक परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नही लगाया है। हालांकि, पुलिस कई पहलुओं में तफ्तीश कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *