Breaking News

कार ने टक्कर मारकर बुजुर्ग को सौ मीटर तक घसीटा, मौत

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाइवे के उनासी चौराहे पर बुधवार देर शाम अनियंत्रित कार की टक्कर से रोड पार कर रहे साइकिल सवार बुजुर्ग पवन कुमार उर्फ डब्बू की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक गांव औध निवासी पवन कुमार (60) हाइवे पर मौजूद एक होटल पर चौकीदारी की नौकरी करते थे। बुधवार देर शाम रोज की तरह वह साइ‌किल से होटल जा रहे थे। बाईपास पर मौजूद उनासी चौराहे पर रोड पार करते समय मीरगंज की ओर से फरीदपुर को जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार मे साइकिल समेत बुजुर्ग फंसकर करीब सौ मीटर तक घसीटते चले गए। जिससे उनका सिर और धड़ अलग हो गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार और चालक को हिरासत मे ले लिया है। तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर युवक की मौत: शाही। थाना शाही के गांव परचई निवासी रिजवाना 22 को जिला मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र मे महावीर चौक के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ठेले की कीलें युवक के शरीर मे घुस गई। वहां से गुजर रहे राहगीर तुरंत घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रिजवान गांव से मुजफ्फरनगर गया था। वह वहां पर नारियल पानी का ठेला लगाकर दिन-रात मेहनत करता था। मंगलवार सुबह वह काम मे जुटा था तभी सामने से आई तेज रफतार कार ने टक्कर मार दिया। भमोरा मे हादसा, युवक की जान गई: भमोरा। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बढ़रई कुइयां निवासी ब्रजपाल (28) बुधवार सुबह बरेली से गांव लौट रहा था कि अखा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बृजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सुभाषनगर पुलिस ने शव की पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी। शव पीएम को भेजा। सूचना पर परिवार मे कोहराम मच गया। मां तुलसा देवी व पत्नी तुलसी का रो-रो कर बुरा हाल था। ग्राम प्रधान योगेश कुमार ने बताया ब्रजपाल अपने पीछे एक साल की एक बेटी छोड़ गए है। ब्रजपाल बरेली के एक रेस्टोरेंट मे नौकरी करते थे। वही से बुधवार सुबह घर लौट रहे थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *