मेरठ – आज यहां कचहरी अधिवक्ता बार एसोसिएशन कार्यालय पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज शर्मा एडवोकेट व महामंत्री परवेज आलम एडवोकेट से चर्चा करते हुए पश्चिम प्रदेश संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारतवर्ष का ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है। दुनिया के चार देश भारतवर्ष चीन अमेरिका व इंडोनेशिया जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश से बड़े हैं। अमेरिका की जनसंख्या 34 करोड़ है। और वहां पर 50 राज्य हैं। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। पूरा प्रदेश गरीबी महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी एवं अव्यवस्था की चपेट में है। इसलिए उत्तर प्रदेश का विभाजन जरूरी है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उन्नति और विकास के लिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में विभाजित करके पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण किया जाए। पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर यहां शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी। और सभी को निशुल्क होगी।प्रति व्यक्ति वार्षिक आय भी पृथक राज्य में देश में सबसे अधिक होगी। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिले प्रदेश सरकार को 80% राजस्व देते हैं। इसके बावजूद भी यहां न एम्स है। न आई आई टी है। न आईआईएम है।और न ही एन आई टी है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि अधिवक्ता गण पिछले 45 वर्ष से मेरठ में हाई कोर्ट की बैच के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आज तक यहां हाई कोर्ट की बेंच की स्थापना भी नहीं की गई है। भगत सिंह वर्मा ने किसानों मजदूरों व्यापारियों दुकानदारों युवाओं छात्रों बुद्धिजीवियों पत्रकारों और अधिवक्ता गणों से पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के संघर्ष में भाग लेने का आह्वान किया और प्रधानमंत्री जी को एक पत्र भेज कर 16 अप्रैल से चलने वाले संसद सत्र में उत्तर प्रदेश को चार भागों में विभाजित करने का प्रस्ताव पास करने की मांग की। छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण से देश की उन्नति संभव है। पश्चिम प्रदेश संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव करनल सुधीर चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। और बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। अब समय आ गया है कि यहां की 8 करोड़ जनता की उन्नति के लिए सभी को मिलकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण करना होगा। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा एडवोकेट ने कहा कि पृथक राज्य बनने पर सभी को लाभ होगा और मेरठ में ही हाई कोर्ट व राजधानी होगी। महासचिव प्रवेज आलम एडवोकेट ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए सभी को मिलकर संघर्ष करना होगा जो बहुत जरूरी है। चर्चा में बार एसोसिएशन मेरठ के पूर्व अध्यक्ष के पी शर्मा एडवोकेट राष्ट्रीय संगठन मंत्री ओमवीर सिंह बीरवाल राज्य नव निर्माण संघ के अध्यक्ष बाबा आर के देव तोमर डॉ विनोद तोमर डॉ अशोक तोमर सुमित शर्मा सुदेश पाल सिंह मामराज सिंह कपिल मलिक एडवोकेट नरेश एडवोकेट आदि ने भाग लिया।
— सहारनपुर से रविश आब्दी
उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटा जाए-भगत सिंह वर्मा
