उत्तर प्रदेश की धार्मिक फिज़ाओं में गूंजेगा मौलाना कल्बे जवाद नक़वी का संदेश: 31 मई को सहारनपुर में होंगे मुखातिब

सहारनपुर: शहर-ए-सहारनपुर के लिए एक बेहद अहम और रूहानी खबर सामने आ रही है। शिया समुदाय के वरिष्ठ और मशहूर धर्म गुरु, मौलाना कल्बे जवाद नक़वी साहब एक बार फिर सहारनपुर की सरज़मीन पर कदम रखने जा रहे हैं।
अपनी ओजस्वी वाणी और इल्म की गहराई के लिए मशहूर मौलाना कल्बे जवाद नक़वी साहब आगामी 31 मई को विशेष रूप से लखनऊ से सहारनपुर तशरीफ ला रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौलाना साहब शहर में आयोजित एक मजलिस को खिताब (संबोधन) करेंगे।

मौलाना कल्बे जवाद नक़वी का सहारनपुर आना हमेशा से ही शहर के लिए एक बड़ी धार्मिक और सामाजिक घटना मानी जाती है। वे न केवल शिया समुदाय बल्कि आम जनमानस के बीच भी अपनी पैठ और सूझबूझ के लिए जाने जाते हैं। उनकी मजलिसों में न केवल धार्मिक मार्गदर्शन मिलता है, बल्कि वे समसामयिक मुद्दों पर भी अपनी बेबाक राय रखने के लिए पहचाने जाते हैं।
उनके आने की खबर से शहर के अकीदतमंदों में खासा उत्साह है। प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं ताकि मजलिस का आयोजन शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

– सहारनपुर से रविश आब्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *