◆रजा एकेडमी द्वारा सबील लगाकर राहगीरों को शर्बत वितरण
राजस्थान/बाड़मेर- देश भर में पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मौहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की विलादत के पावन अवसर बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर रजा एकेडमी के तत्वावधान में भी मुम्बई शहर के विभिन्न स्थानों पर सबील लगाकर राहगीरों को ठंडा शर्बत वितरित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एकेडमी के कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने भाग लिया तथा लोगों को शर्बत पिलाकर इंसानियत, भाईचारे और मोहब्बत का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित तंजीम उलामाऐ अहले सुन्नत संभल के महासचिव मौलाना फैजान अशरफ हामिदी ने कहा कि पैग़म्बर हज़रत मौहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए रहनुमा हैं, जो हमें आपसी प्रेम, सहिष्णुता और सेवा का पाठ पढ़ाती हैं। रजा एकेडमी के चैयरमेन अल्हाज सईद नूरी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विलादत के मौके पर इस तरह की सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं, ताकि समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा दिया जा सके। राहगीरों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मुफती फरीदुज्जमां,मौलाना बुरहान अशरफ,मौ आरिफ रिजवी, यूसुफ पठान,रशीद शेख, अल्ताफ मुल्तानी,सिराज कपाडिया,फिरोज दुर्रानी,अमजद रजा,वाजिद नूरी आदि लोग मौजूद रहे ।
— सम्भल से सैय्यद दानिश
