बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर इलाके मे सोमवार दोपहर आईवीआरआई पुल पर चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार चार लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। बाइक सवार ने कार से धुआं निकलते देखा और चालक को इसकी सूचना दी। इस पर कार चला रहे सनसिटी निवासी इंद्रेश ने तुरंत कार रोकी और सभी लोग बाहर आ गए। देखते ही देखते पूरी कार आग का गोला बन गई। इंद्रेश ने बताया कि उन्हें एक बाइक सवार ने आग लगने की जानकारी दी थी। पुल पर आग बुझाने का कोई साधन उपलब्ध नही था। उन्होंने 112 पर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। शहर के सनसिटी निवासी इंद्रेश अपनी कार से जा रहे थे। आईवीआरआई पुल पर उनकी कार में अचानक धुआं उठने लगा। एक बाइक सवार ने उन्हें इस बारे में बताया। जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार रोक दी। कार से बाहर निकलते ही कुछ ही देर मे पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई लेकिन कार पूरी तरह खाक हो गई।।
बरेली से कपिल यादव
