अधिकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाएं : सुशील कुमार यादव

राजस्थान/बाड़मेर- जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लेते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभागीय कार्यों की प्रगति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण कलक्ट बैठक के दौरान जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने की है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लक्ष्य आधारित प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने लंबित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता और समय सीमा दोनों का ध्यान रखा जाए। उन्होने कहा कि वे जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने डिजिटल कार्य प्रणाली की समीक्षा करते हुए संपर्क पोर्टल, ई-फाइल और ई-डाक की समीक्षा की। उन्होने निर्देश दिये कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज पूर्व के असंतुष्ट प्रकरणों को मॉनिटर करें, परिवादी को राहत प्रदान करते हुए संतुष्टि प्रतिशत में अपेक्षित सुधार करें। उन्होने ई-फाईल एवं ई-डाक की समीक्षा करते हुए निर्देश प्रदान किये कि अधिकारी एवं कर्मचारी ई-फाईल एवं ई-डाक की नियमित मॉनीटर करें, कार्यालय छोड़ने से पूर्व सभी फाइलों को डिस्पोज करना सुनिश्चित करें।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीराराम कलबी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वांकाराम चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप देवात, जोधपुर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता लतीश, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता बाबूलाल मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम प्रजापत, जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत, रीको इकाई प्रभारी कुलदीप दाधीच समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *