अटल संकल्प पार्टी की जन भागीदारी यात्रा संपन्न, दिखा भारी जनसमर्थन

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। अटल संकल्प पार्टी द्वारा आयोजित जन भागीदारी यात्रा रविवार को बरेली के फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक क्षेत्र मे संपन्न हुई। इस यात्रा का उद्देश्य जनसंपर्क स्थापित करना, सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और पार्टी की लोक कल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाना था। पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि मौर्य ने इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यात्रा का शुभारंभ टोल प्लाजा से हुआ। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। यह यात्रा टोल प्लाजा से शुरू होकर लोधी नगर चौराहा, मुख्य बाजार, झुमका तिराहा, सीबीगंज, मिनी बाईपास, अभयपुर, रमियापुर, गोपालपुर, सोहरा, टिटौली और अगरास सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का समापन दोपहर बाद स्थानीय उड़ान ग्लोबल स्कूल मे एक जनसभा के साथ हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार गंगवार, इंजी. योगेंद्र कुमार, मुनेंद्र कुमार, दीपू, अनुसूचित युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवम कुमार और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि मौर्य सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों, संगठन के विस्तार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर विनोद कुमार, मधु शर्मा, अभिषेक, दामोदर सिंह, मुनेंद्र कुमार, अवधेश मौर्य, आकाश, अनुज, कपिल, रंजीत सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ मुदित प्रताप सिंह, शिवम मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *