राजस्थान/बाड़मेर – उपखण्ड मजिस्ट्रेट सेड़वा बद्रीनारायण विश्नोई ने पुलिस थाना बाखासर, तहसील सेड़वा और सिंहानिया नर्सरी का औचक निरीक्षण किया । उन्होंने वनपाल नाका सिंहानिया के निरीक्षण के दौरान भारतमाला सड़क के किनारे पौधों की स्थति और नर्सरी में तैयार पौधों की जानकारी वन रक्षक कविता से ली । इस दौरान वन रक्षक ने एसडीओ को बताया कि नर्सरी में साठ हज़ार पौधें तैयार किए जा रहे हैं । जिस पर एसडीओ ने उन पौधों के रख रखाव की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए । उन्होंने पंचायत भंवरिया और चिचड़ासर में सरकारी भूमि पर लगे पौधों की समय पर देखभाल और सुरक्षा करने के निर्देश वनरक्षक विजय कुमार को दिए ।
एसडीएम विश्नोई ने पुलिस थाना बाखासर के निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत बाहरी लोगों का सत्यापन, मादक पदार्थो की तस्करी और चोरी के प्रकरणों में समय पर अनुसंधान पूर्ण करने,साइबर क्राइम,डिजिटल अरेस्ट और बाल अपराधों के संबंध में सामाजिक जागरूकता और शिक्षण के बारे में सीएलजी सदस्यों को समय पर जानकारी देने पर जोर दिया । सीमांत क्षेत्रों में बीएसएफ,सीआईडी ,पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय बनाये रखने और खुफिया तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश थानाधिकारी बाखासर राजूराम विश्नोई को दिए ।
एसडीएम विश्नोई ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और झूठी शिकायत करने वाले परिवादी पीराराम को कानूनी तौर से पाबंद करवाया। एसडीओ विश्नोई ने तहसील कार्यालय सेड़वा का निरीक्षण कर संपर्क के परिवादों का संतोषप्रद निस्तारण,नेखमबंदी,राजस्व वसूली,न्यायालयों के निर्णयों की पालना और जनगणना कार्यों को समयबद्ध सम्पादित करवाने के निर्देश तहसीलदार सेड़वा जोताराम मीना को दिए।
— राजस्थान से राजूचारण
