बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बरेली और मुरादाबाद मंडल के दौरे का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री 29 जून को 10:55 बजे लखनऊ से त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 5 मिनट यहां रुकने के बाद राजकीय हेलीकॉप्टर से पीलीभीत रवाना हो जाएंगे। वहां 11:30 बजे से 12:30 बजे तक बरखेड़ा और बीसलपुर विधानसभाओं के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास, पट्टा वितरण और जनसभा का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री 12:40 बजे पीलीभीत से मुरादाबाद रवाना हो जाएंगे। मुरादाबाद में लोक निर्माण विभाग, विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम व जनसभा में हिस्सा लेंगे। मुरादाबाद में रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री अगले दिन 30 जून को सुबह 10:45 बजे शिवा शुगर मिल कंपाउंड रामपुर में जनसभा करेंगे। जनसभा के बाद 12:20 बजे पुलिस लाइन बरेली पहुंचेंगे। 12:30 बजे से 2:00 बजे तक बरेली मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा और नए कार्यों की कार्य योजना के संबंध में बैठक करेंगे। 2:00 बजे से 2:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ढाई बजे से 3:30 बजे तक जिले के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री त्रिशूल एयरपोर्ट से अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ के लिए राजकीय वायुयान से रवाना हो जाएंगे।।
बरेली से कपिल यादव
