बरेली। जनपद के थाना भमोरा पुलिस ने 25 हजार के इनामी बर्खास्त सिपाही, पत्नी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। बर्खास्त सिपाही पर पीड़ित को फर्जी मुकदमे में फंसाने और तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप था। सुरकेश शर्मा के साथ उसकी पत्नी कृतिका शर्मा और साथी ओमवीर को भी पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले मे कुल 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमों का गठन किया है। जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कृतिका शर्मा के वकील होने की वजह से कोर्ट मे पेशी के दौरान वकीलों ने हंगामा कर दिया। पुलिस से उनकी तीखी नोंकझोंक हुई। कोर्ट ने भमोरा थाना प्रभारी पवन कुमार को तलब किया है और बंद कमरे मे उनसे पूछताछ की गई। सुरकेश पर 17 मुकदमे पहले से दर्ज है। चंदौली जिले में तैनाती के दौरान वह बर्खास्त हुआ था। वह लंबे समय से भागा हुआ था। पुलिस की टीमों को लगातार चकमा दे रहा था। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर चलाए गए अभियान में शुक्रवार सुबह करीब सवा छह बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ दिन पहले ही उसे हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया था। उसके खिलाफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से भी शिकायत की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस मामले मे सुरकेश शर्मा की पत्नी समेत कई महिलाएं भी शामिल हैं। मुकदमे में नामजद 11 लोगों में से तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। महिलाओं की मदद से उसने पहले भी कई लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए है।।
बरेली से कपिल यादव
