मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज पुलिस ने कस्बा क्षेत्र से दो सगे भाइयों को 101 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार मीरगंज कोतवाली मे तैनात कस्बा चौकी प्रभारी एवं उपनिरीक्षक पंकज कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक अंडरपास के पास स्मैक बेचने की फिराक मे खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम फैजान पुत्र अजमत खां और आजम पुत्र अजमत निवासी मोहल्ला खानपुरा, कस्बा मीरगंज, जिला बरेली बताए। तलाशी के दौरान फैजान के पास से 49 ग्राम तथा आजम के पास से 52 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की। तस्करों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार, महिला उपनिरीक्षक नीतू, महिला हेड कांस्टेबल सीमा, कांस्टेबल अंकुर कुमार तथा अभिषेक सोम शामिल रहे। मीरगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को अंडरपास क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से कुल 101 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।।
बरेली से कपिल यादव
