कुल की रस्म के साथ बुद्ध शाह बाबा का उर्स हुआ सम्पन्न, अमन चैन की हुई दुआ

बरेली। आईवीआरआई परिसर मे स्थित हजरत बुद्ध शाह बाबा का सालाना उर्स 8 मई से शुरू हुआ जोकि 10 मई रविवार को कुल की रस्म के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान देश में खुशहाली व अमन चैन की दुआ मांगी गई। इस मौके पर दरगाह कमेटी ने मुख्य अतिथि डॉ. गयास अहमद को सम्मानित किया। उर्स मे शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या मे लोग शामिल होने पहुंचे। कमेटी सदर हाजी एवज खान व सचिव जाबिर खान ने बताया कि बुद्ध शाह बाबा की दरगाह बरेली के प्रमुख सूफी मजारों मे से एक है। लोग यहां अपनी मनोकामनाओं के लिए चादरपोशी और मन्नत लेकर आते है। स्थानीय प्रशासन और दरगाह कमेटी ने सुरक्षा और सुविधाओं के बेहतर इंतजाम किए ताकि लोग बिना किसी असुविधा के दर्शन कर सके। दरगाह पर डॉ. गयास अहमद ने चादरपोशी कर देश मे खुशहाली व अमन चैन की दुआ मांगी। एडवोकेट इमरान अंसारी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में भाईचारे और सौहार्द्र को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इस दौरान आफताब आलम, एडवोकेट इमरान अंसारी, सरदार अजहरी, अनस खांन, आरिफ खान, वसीम अंसारी, मोहम्मद इलियास, हाजी इरशाद खांन आदि तमाम लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *