महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष बनीं राखी सक्सेना, हुआ भव्य स्वागत

बरेली- बरेली जिले में महिला शिक्षक संघ को नई नेतृत्व शक्ति मिली है। प्राइमरी अध्यापक राखी सक्सेना को महिला शिक्षक संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुलोचना मौर्य के अनुमोदन पर हुआ है।

राखी सक्सेना के जिला अध्यक्ष बनने से क्षेत्र में खुशी की लहर बन गई। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त लाल बहादुर गंगवार ने राखी सक्सेना का भव्य स्वागत कर उन्हे नये दायित्व की शुभकामनाये दी।

इस अवसर पर स्टेट क्रिकेट प्लेयर अनवर खान डॉ नीतू अग्रवाल शशि बाला जौहरी रमेश सागर चरण सिंह रेनू गंगवार आदि विशेष रूप से उपस्थित रही।सभी उपस्थित लोगों ने संगठन के और अधिक सशक्त होने की आशा की और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *