आंवला, बरेली। महाराणा प्रताप जयंती पर नगर के नगरिया सतन मोड़ पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह तथा एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने नगर पालिका परिषद द्वारा निर्माण कराये गए महाराणा प्रताप द्वार का भव्य उद्घाटन किया गया। 15 करोड़ धनराशि के विकास कार्यो के लोकार्पण तथा शिलान्यास पटों का अनावरण किया। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सैय्यद आबिद अली की उपस्थिति मे 12 लाख की लागत से बनाये गए महाराणा प्रताप द्वार का उद्घाटन किया। महाराणा प्रताप भारतीय संस्कृति, त्याग और राष्ट्रभक्ति के अद्वितीय प्रतीक है। लगभग छह करोड़ के पूरे हो चुके विकास कार्यो का उद्घाटन तथा 11 करोड़ 59 लाख से शिलान्यास किया गया। एसएमसी कुंवर महाराज सिंह ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता ठाकुर रिषी पाल सिंह तथा संचालन अवनीश तिवारी एडवोकेट ने किया। जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, आर्येन्द्र सिंह, नरेश पाल सिंह, डा मान सिंह, नरेन्द्र , मीना मौर्य, सपना अग्रवाल, एसडीएम विदुषी सिंह, सीओ नितिन कुमार, ईओ जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। चेयरमैन सय्यद आबिद अली ने सभी का फूल मालाओं से स्वागत किया तथा विकास कार्यो की सूची को पढ़ा। महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा : आंवला। महाराणा प्रताप की जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आंवला में शुभारंभ पुरैना धाम मंदिर पर गोष्ठी तथा पुरैना चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।संचालन महेंद्र पाल सिंह ने किया। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह,और अध्यक्ष सय्यद आबिद अली आदि मौजूद रहे। गुलड़िया मे निकाली संकल्प यात्रा : गुलड़िया। संकल्प यात्रा निकाली गई जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। शनिवार को गांव कतुरोई ठाकुरान गिरधरपुर, वरा सिरसा, पिपरिया उपराला आदि गांव में महाराणा प्रताप शोभा व संकल्प यात्रा निकाली गई। लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित की।।
बरेली से कपिल यादव
