ग्रामीणों ने लगाया लाखों की ठगी का आरोप, दी तहरीर

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा जागीर एवं माधोपुर के कुछ ग्रामीण ने शनिवार को फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर रुपयों की ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राधाकृष्ण और राजाराम ने झांसा देकर रुपए उधार लिए। निर्धारित समय में आरोपियों ने रुपए वापस नही किए, मांगने पर टालमटोल की। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने भागवती पत्नी राजपाल से 1.18 लाख रुपए, वीरपाल पुत्र सोबरन पाल, रूपवती पत्नी महेश पाल, आकाश पुत्र महेश पाल, ज्योति व रोशनी पुत्री महेश पाल से एक-एक लाख रुपए, संतोष देवी पत्नी चंद्रपाल और योगेंद्र कुमार पुत्र चंद्रपाल से आठ-आठ लाख रुपए, महेंद्र पुत्र परमानंद से दो लाख रुपये तथा गंगा देवी पत्नी रामकुमार से एक लाख रुपये लिए है। एसओ ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *