नवाबगंज-शीशगढ़ मे गोकशी, नदी किनारे मिले पशुओं के अवशेष, हिंदूवादी संगठनो मे आक्रोश

बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज व शीशगढ़ क्षेत्र मे तस्कर गोवंशीय पशुओं का वध कर मांस ले गए। उनके अवशेष वही छोड़ गए। सूचना पर सीओ और इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी है। क्षेत्र मे गो तस्कर सक्रिय हैं। लगातार गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिल रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश है। नवाबगंज : शुक्रवार को गोसेवक दीपक पंडित और ज्योरा मकरंदपुर निवासी रवि कुमार ने डायल 112 पर सूचना दी कि सतुईया कला गांव के जंगल मे विनर्सी नदी के किनारे झाड़ियों में गोवंश के अवशेष पड़े हैं। डायल 112 मौके पर पहुंची और सूचना थाना पुलिस को दी। सीओ नीलेश मिश्रा और कोतवाल अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस को झाड़ियों में अवशेष मिले। जिसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन तोमर को बुलाया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी ने अवशेषों का परीक्षण कर नमूने जांच के लिए भेजे। उन्होंने बताया कि परीक्षण मे गोवंश के अवशेष होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अवशेषों को नदी किनारे मिट्टी मे दवा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मानपुर : थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव बरगवा निवासी ओमकार सुवह करीब दस बजे खेत पर गए। इस दौरान उन्हें किच्छा नदी किनारे गोवंशीय पशुओं के अवशेष दिखे। उन्होंने तत्काल सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। पशु चिकित्सक को बुलाकर अवशेषों का सैंपल प्रयोगशाला को भेजे। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हिंदू जागरण मंच युवा के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल और हिंदूवादी नेता देवेंद्र भास्कर ने गोकशी की घटनाओं पर रोष जताते हुए अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। नवाबगंज और शीशगढ़ में मामले सामने आते ही हिंदूवादी कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और पुलिस से तस्करों की गिरफ्तारी की मांग की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *