बरेली। मिलिट्री इंटेलीजेंस की सूचना पर कैंट पुलिस ने आर्मी की प्रतिबंधित ड्रेस को बेचने वाले आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। उसकी दुकान से बड़ी मात्रा में कपड़ा, कैप, फीता, टोपी वैलको आदि बरामद हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मोहनपुर ठिरिया के आरोपी अरबाज को जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि नवंबर 2023 में आर्मी की नई कोम्बैट यूनिफार्म को सिविल मार्केट में बिक्री और भंडारण प्रतिबंधित कर दिया गया था। मार्केट में चेक करने के आदेश दिये गये थे। मिलिट्री आर्मी इंटेलीजेंस को सूचना मिली नकटिया में कोई दुकादार आर्मी ड्रेस बिक्री का बड़े स्तर पर काम करता है। इंटेलीजेंस ने दुकान को तलाश लिया। इसके बाद कैंट पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई को निर्देश किया। बुधवार को इंस्पेक्टर के निर्देश पर नकटिया चौकी इंचार्ज आदि ने दुकान पर छापा मारा। वहां आर्मी ड्रेस के कपड़े के बंडल आदि रखे थे। तलाशी लगी गई तो सात बंडल 200 मीटर, पांच बंडल 100 मीटर, दो प्लास्टिक के बैग में करीब 150 मीटर प्रतिबंधित इंडियन आर्मी कट पीस कोम्बैट यूनिफार्म, एक प्लास्टिक बैग में जूते के फीते, एक बैग में कपड़े की टोपी, एक पॉलीथीन बैग में सात गोलाकार वैल्को बरामद किये गये। पुलिस ने पूरा सामान जब्त कर आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया, यह सामान गंगानगर राजस्थान स्थित फैक्ट्री से एक व्यक्ति से मंगवाते हैं। आर्मी वाले ड्रेस बनाते थे। सीएसडी कैंटीन में यह कपड़ा नहीं मिलता था, इसलिए आर्मी वाले उसके यहां से ड्रेस बनवा लेते थे। आर्मी के अधिकारियों ने भी आरोपी से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी अरबाज को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया, आर्मी इंटेलीजेंस की सूचना पर कार्रवाई की गई है। आर्मी की प्रतिबंधित ड्रेस, कपड़ा आदि बेचने के आरोप में अरबाज को गिरफ्तार किया।।
बरेली से कपिल यादव
