अज्ञात पर चौकीदार की हत्या का केस, मिले सुराग, तीन गिरफ्तार

बरेली। रामगंगानगर मे निर्माणाधीन मकान की चौकीदारी कर रहे युवक की हत्या करके शव तीन मंजिल छत से फेंकने के मामले में उसके बेटे की ओर से अज्ञात के खिलाफ थाना बिथरी में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस दो-तीन संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बिथरी चैनपुर की रामगंगानगर कॉलोनी में करीब एक साल से लक्ष्मीकांत के मकान का निर्माण चल रहा है। यहां चौकीदारी करने वाले उनके रिश्ते के साले शाहजहांपुर में थाना जलालाबाद के गांव बिरियारारा निवासी 45 वर्षीय अनिल कुमार गुरुवार सुबह मकान के पास ही मृत अवस्था में मिले थे। पहले तो पुलिस और आसपास के लोगों ने छत से गिरने के कारण मौत होने की आशंका जताई लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूरा मामला पलट गया। अनिल की मारपीट के दौरान गला दबाकर हत्या के बाद छत से शव फेंका गया था। पुलिस ने उनके परिवार वालों को इस संबंध में जानकारी दी तो शुक्रवार को उनके बेटे जीतेश ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। हत्या की बात सामने आने पर पुलिस ने गुरुवार को ही घटनास्थल पर जांच की तो कुछ दूरी पर ही मोबाइल मिला। पास ही एक सीसीटीवी कैमरा भी मिला, जिससे मिले अहम साक्ष्यों के आधार पर पुलिस दो-तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल की भी जांच हो रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *