बरेली। सिपाही भर्ती परीक्षा देने आई जलालाबाद की युवती प्रेमी संग फरार हो गई। इस मामले मे थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद इलाके से आए व्यक्ति ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उनकी बेटी 10 जून को पुलिस की परीक्षा देने बरेली आई थी। परीक्षा के बाद वह इज्जतनगर क्षेत्र में बड़ी बहन के कमरे पर रुक गई। 12 जून को उनकी बड़ी बेटी बीए का पेपर देने जलालाबाद चली गई। जब बड़ी बेटी वापस अपने कमरे पर पहुंची तो देखा कि उसकी छोटी बहन वहां नही है। पता लगा कि बड़ी बेटी की सहेली से बाजार जाने की बात कहकर उनकी छोटी बेटी कमरे से गई फिर वापस नहीं आई। पिता ने अपने गांव के निवासी युवक रवि पर अपनी बेटी को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। बताया कि रवि भी लापता है। रवि के परिजनों से जब अपनी बेटी के बारे में पूछा तो झगड़ा करने लगे। पुलिस ने युवक-युवती की तलाश शुरू कर दी है।।
बरेली से कपिल यादव
