सिपाही ने छात्रों से ली एक हजार रुपये रिश्वत, वीडियो वायरल

फरीदपुर, बरेली। हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे फरीदपुर के छात्रों से बरेली जंक्शन के जीआरपी थाने मे तैनात सिपाही ने एक हजार की रिश्वत ली। छात्रों ने रिश्वत लेते हुए उसका वीडियो बना लिया। छात्रों ने रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्यूट करके करके सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को देर शाम फरीदपुर के कई छात्र हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए अपने घर से निकले। देर रात दस बजे वह लोग बरेली जंक्शन पर हरिद्वार की ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। एक छात्र ने जंक्शन के बाहर रखें डस्टबिन पर पानी पीने के दौरान कुल्ला कर दिया। आरोप है इसी दौरान जीआरपी थाने मे तैनात सिपाही हरिओम मौके पर पहुंच गया। उन्होंने छात्रों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जुर्माना लगाने की धमकी दी। आरोप है इसके बाद सिपाही छात्रों को जंक्शन के बाहर ले गया। जहां उसने छात्रों से जुर्माना से बचने के लिए एक हजार रुपये की रिश्वत वसूलने के बाद छोड़ दिया। छात्रों ने चुपके से इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। कुछ देर मे वीडियो एक्स पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कर्मियों मे अफरा तफरी मच गई। वायरल वीडियो में सिपाही एक कागज पर लिखते हुए कुछ दिखाई दे रहा है। जबकि छात्रों के हाथ मे सौ-सौ के कई नोट 500 का एक नोट है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *