राजस्थान/बाड़मेर- पंचायत समिति बाड़मेर परिसर मे पंचायतीराज मंत्रालय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह सोढा के नेतृत्व मे राज्य सरकार को संगठन की मांगो को लेकर जिला स्तरीय सदबुध्दि महायज्ञ आयोजित किया गया एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। जिला कोषाध्यक्ष गिरधर सिंह रानीगांव ने बताया कि हमारे संगठन का आठ सूत्रीय मांगपत्र राज्य सरकार को कई बार दिया गया है लेकिन अभी तक हमारी किसी भी मांग पर सरकार द्वारा विचार नही किया गया है, जिसको लेकर संगठन के 16080 कर्मचारियो मे भारी रोष है।
लाधू राम बायतू ने कहा कि हमारी मांगे यदि समय पर नहीं मानी गयी तो संगठन जल समाधि की ओर अग्रेषित होगा, किशोर परमार ने कहा आज हमने सदबुध्दि यज्ञ कर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है, सरकार को हमारे मांगपत्र को स्वीकार करना चाहिए।
पृथ्वीसिह पवांर ने बताया कि बैठक में विजय सिंह राजपुरोहित, दान सिंह राठौड़,उगम सिंह राजपुरोहित, खुमाण सिंह चौहान, बाबूलाल माली, तिलाराम जयपाल, हनुमान राम चौधरी, चन्दनमल जागिङ, पोकर राम, अर्जुन मेराजा, हनुमानराम शिव मगाराम प्रजापत, गेमराराम, नरपत राम, निम्बाराम, मुकेश जैन, श्रीराम,विजय जैन, चान्दाराम सेजू, जेठी चौधरी, तकबीना बानौ, रमिता मीणा, सुनिता मीणा सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
— राजस्थान से राजूचारण
