बरेली। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में ई-ऑफिस के क्रियान्वयन के संबंध को लेकर बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई। जिसमें डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार सभी कार्यालयों में ई ऑफिस के माध्यम से कार्य होना है। बैठक में उन्होंने पाया कि ई-ऑफिस की फाइल मूवमेंट में इस समय जिला 15वें स्थान पर चल रहा है जिसमें अभी और सुधार करने की आवश्यकता है। डीएम ने जनपद के समस्त कार्यालयों की सरकारी ई-मेल आई बनवाने, डिजिटल सिग्नेचर बनवाने, फाइल हेड डिसाइड कर भेजने के निर्देश दिए।।
बरेली से कपिल यादव
