राजस्थान/बाड़मेर- बाड़मेर शहर के नजदीक राजस्थान आवासन मण्डल द्वारा सैकड़ों लोगों को रहवासी आवास करने के लिए आवंटन किया गया लेकिन वहाँ पर मूलभूत समस्याओं का भारी अभाव है इसके स्थाई समाधान करने के लिए कालोनी के लोगों ने जिला कलक्टर बाड़मेर सहित सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों तक अपनी आवाज उठाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है ताकि कालोनी के रहवासियों को कोई दिक्कतों का सामना न करना पड़ेगा।
आवासीय वेलफेयर सोसाइटी की बैठक का आयोजन संरक्षक एडवोकेट मुकेश जैन एवं सभा अध्यक्ष शक्ति दान,निर्वाचन अधिकारी पहलाद दान के सानिध्य में सर्व समिति से निर्विरोध नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें अध्यक्ष अमृतलाल जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पहलाद दान,सहसरक्षक पारस नाहटा उपाध्यक्ष अमर खान,पुखराज सिंघवी,मोहन सिंह खारिया, अशोक गोदारा सचिव कैलाश जांगिड़ कोषाध्यक्ष भुरचंद जैन प्रवक्ता जगदीश प्रसाद, विजय गर्ग एवं सदस्य आवड़ दान,सवाई राम,फतेह मोहम्मद पारसमल, कमलेश शर्मा, कैलाश दान, मुकेश कुमार, बाबूदान, ओंकार दान, महेंद्र सोलंकी,को शपथ दिलाई गई।
रेजिडेंस समिति के प्रवक्ता विजय गर्ग ने बताया की सोसाइटी में पिछले 1 वर्ष से नल कनेक्शन होने के बाद में भी पानी की किसी भी प्रकार की सप्लाई नहीं हो रही है उसी को लेकर जल विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया। साथ ही अधिकारियों द्वारा सात दिन में जल व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया । समिति की प्रवक्ता जगदीश प्रसाद ने बताया की सोसाइटी में चारों तरफ फैली हुई बबुल की झाड़ियां की सफाई के लिए जोधपुर हाउसिंग बोर्ड अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया।
— राजस्थान से राजूचारण
