भोजीपुरा, बरेली। दोस्त के घर से दावत खाकर लौट रहे मेडिकल कॉलेज के सफाई कर्मचारी की बाइक अंसतुलित होकर गांव अम्बरपुर मे खुले नाले मे गिर गई। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को सीलकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भिजवाया है। जनपद रामपुर मे थाना मिलक के गांव भैंसोड़ी मे रहने वाले 41 वर्षीय सुमित और उनकी पत्नी शिवानी भोजीपुरा स्थित एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज मे सफाईकर्मी है। सोमवार की शाम सुमित अपने स्टाफ के दोस्त भोजीपुरा के गांव खितौसा निवासी राजकुमार के घर दावत खाने गया था। वहां से लौटते समय रात करीब नौ बजे गांव अम्बरपुर मे मोड़ के पास संतुलन बिगड़ने से सुमित बाइक समेत खुले नाले मे जा गिरा। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी-112 पीआरवी के साथ ही भोजीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और सुमित को नाले से निकलवाया। सुमित के मोबाइल से ही पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मंगलवार को पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। सुमित के परिवार मे पत्नी शिवानी और चार बच्चे है।।
बरेली से कपिल यादव
